विवाहिता ने लगाई फांसी; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना और हत्या आरोप

May 29, 2026 - 21:28
0 16
विवाहिता ने लगाई फांसी; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना और हत्या आरोप

block-350 block-350

*मैनपुरी में विवाहिता ने लगाई फांसी; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना और हत्या आरोप*

मैनपुरी (अजय किशोर) बिछवा थाना अंतर्गत नगला उजीर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय विवाहिता रूकुंबती ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासगंज के पटियाली क्षेत्र निवासी मृतका के भाई रजनीश ने बताया कि उसकी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व नगला उजीर के करूनेश से हुई थी, जो फिलहाल गुजरात में नौकरी करता है।

गुरुवार सुबह रूकुंबती के ससुर ने उन्हें इस अनहोनी की जानकारी दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के छह साल बीतने के बाद भी संतान न होने और दहेज की लगातार मांग को लेकर ससुराल वाले रूकुंबती को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का भी आरोप मढ़ा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असल वजह स्पष्ट हो सके और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User