यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 149 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज

May 30, 2026 - 07:20
0 7
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 149 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज

block-350 block-350

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 149 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ सत्येन्द्र के नेतृत्व में गुरुवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज तिराहा पर वाहनों की सघन जांच की गई। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 149 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User