फर्रुखाबाद में प्रेरणा दिवस पर शहीद व्यापारियों को दी गई श्रद्धांजलि, व्यापार मंडल ने किया सम्मान समारोह

May 27, 2026 - 07:06
0 0
फर्रुखाबाद में प्रेरणा दिवस पर शहीद व्यापारियों को दी गई श्रद्धांजलि, व्यापार मंडल ने किया सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद में प्रेरणा दिवस पर शहीद व्यापारियों को दी गई श्रद्धांजलि, व्यापार मंडल ने किया सम्मान समारोह

कायमगंज, फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में मंगलवार, 26 मई 2026 को नवीन मंडी समिति अनाज खंड में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महामंत्री पिंटू राठौर के प्रतिष्ठान पर किया गया, जहां व्यापारिक हितों के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए व्यापारी भाइयों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से 26 मई 1979 को सेल टैक्स आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए हरिश्चंद्र अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी शहीदों को याद किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान “शहीद व्यापारी अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में व्यापारियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष शिव बालक शर्मा, विधानसभा महामंत्री रंजीत कुमार, महेंद्र कुमार, शशांक गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजुल गुप्ता, कैलाश राठौर, आलोक गुप्ता, महेंद्र शाक्य, अनिल शाक्य, युवा तहसील महामंत्री प्रवीण यादव, दिनेश गंगवार, शैलेश गंगवार, सुधाकर दुबे, रजनेश यादव, पिंटू गुप्ता, आकाश बाथम, राजीव बाथम, राधेश्याम कौशल, अतुल शाक्य, जितेंद्र तिवारी, प्रशांत सक्सेना, पिंटू राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User