भाजपाई गांवों की बिजली जानबूझकर काट रहे सपा मानसिकता वाले कर्मचारी: राज्यमंत्री कैलाश राजपूत

May 26, 2026 - 20:44
0 2
भाजपाई गांवों की बिजली जानबूझकर काट रहे सपा मानसिकता वाले कर्मचारी: राज्यमंत्री कैलाश राजपूत

block-350 block-350

भाजपाई गांवों की बिजली जानबूझकर काट रहे सपा मानसिकता वाले कर्मचारी: राज्यमंत्री कैलाश राजपूत

फर्रुखाबाद में गरजे ऊर्जा राज्यमंत्री, बोले- समीक्षा बैठक के बाद सुधरेगी व्यवस्था

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग में कार्यरत कई आउटसोर्सिंग कर्मचारी “सपा मानसिकता” से प्रभावित हैं और वे जानबूझकर भाजपा समर्थक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित कर रहे हैं। बढ़पुर स्थित राजपूताना होटल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोलते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि “अखिलेश सरकार के समय लगे कर्मचारी आज भी उसी मानसिकता से काम कर रहे हैं। सामान्य गांवों में बिजली सुचारू रहती है, लेकिन जहां भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रभाव है, वहां जानबूझकर लाइन टू-फेस कर दी जाती है।” उन्होंने कहा कि हाल ही में कन्नौज में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के बाद बिजली व्यवस्था में कुछ सुधार दिखाई दिया है और अब फर्रुखाबाद की विद्युत आपूर्ति को लेकर भी उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी।

राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनता को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक वीरेंद्र राठौर ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह स्वरूप तलवार भेंट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश को गुंडा-मुक्त बनाने का काम किया है और बड़े-बड़े माफियाओं पर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत की है। उन्होंने भीषण गर्मी और 47-48 डिग्री तापमान के कारण बिजली लाइनों पर पड़ रहे दबाव का भी उल्लेख किया। भाषण के दौरान एक रोचक क्षण भी देखने को मिला, जब राज्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का नाम कुछ पल के लिए भूल गए। मंच पर मौजूद नेताओं द्वारा नाम याद दिलाए जाने के बाद उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप, राघवेंद्र सिंह राजू, संदीप राठौर, प्रदीप सिंह और वैभव सोमवंशी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User