Mainpuri News : अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अवैध शराब और ट्रक बरामद

May 26, 2026 - 20:15
0 23
Mainpuri News : अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अवैध शराब और ट्रक बरामद

block-350 block-350

Mainpuri News : अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अवैध शराब और ट्रक बरामद

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना बिछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 280 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा बिना नंबर प्लेट का एक डीसीएम ट्रक बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बिछवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत किन्हावर गाँव के मोड़ के पास जी.टी. रोड के किनारे घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान केशाराम पुत्र खेताराम के रूप में हुई है, जो राजस्थान के बाड़मेर जिले के बिजराड थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

बरामद शराब की पेटियों पर for sale Punjab only (केवल पंजाब में बिक्री के लिए) लिखा हुआ था, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2500 लीटर आंकी गई है। इसमें रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल्स जैसे विभिन्न ब्रांड्स की बोतलें, क्वार्टर और हाफ शामिल हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पंजाब से कम दामों पर शराब खरीदकर लाता था और बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर बेचता था। बिहार में अवैध रूप से सप्लाई करने पर उसे दो से तीन गुना ज्यादा मुनाफा मिलता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स खंगालने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User