आगामी त्योहारों व ईद-उल-अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

May 26, 2026 - 06:56
0 0
आगामी त्योहारों व ईद-उल-अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

block-350 block-350

आगामी त्योहारों व ईद-उल-अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

एटा । आगामी त्योहारों एवं ईद-उल-अजहा के मद्देनजर थाना कोतवाली नगर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह ने की। इसमें नगर के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User