गंगा दशहरा प हाई अलर्ट: आज शाम 6 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री, जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू

May 24, 2026 - 21:23
0 8
गंगा दशहरा प हाई अलर्ट: आज शाम 6 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री, जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू

block-350 block-350

गंगा दशहरा प हाई अलर्ट: आज शाम 6 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री, जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व को लेकर फर्रुखाबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पांचाल घाट समेत जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिलेभर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। आज शाम 6 बजे से मंगलवार तक भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्व के दौरान किसी भी हालत में जाम जैसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन मिले, इसके लिए जिले की सीमाओं पर ही ट्रकों और मालवाहक वाहनों को रोकने की तैयारी की गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इन रूटों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कन्नौज और कानपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले सभी मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए आने वाले भारी वाहनों को बेवर मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा। मैनपुरी दिशा से आने वाले ट्रकों और बड़े वाहनों को बेवर में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। शाहजहांपुर और बरेली रूट से आने वाले भारी वाहनों को थाना अल्लाहगंज, हुल्हापुर और शाहजहांपुर क्षेत्र में रोका जाएगा। इसके अलावा जरियापुर चौराहे से ढाई घाट और शमशाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री भी प्रतिबंधित रहेगी। हरदोई की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहनों को रूपापुर में ही रोकने की व्यवस्था की गई है। पुलिस का कहना है कि केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। श्रद्धालुओं के छोटे वाहनों के लिए बनाई गई विशेष पार्किंग गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग मार्गों के हिसाब से पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं मार्ग से आने वाले छोटे वाहन वन चेतना पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। इटावा और छिबरामऊ दिशा से आने वाले वाहनों के लिए राधा रानी अस्पताल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। नवाबगंज, शमशाबाद, लाल गेट तिराहा, कादरी गेट तिराहा और लकूला रोड से आने वाले वाहनों को मालती गार्डन में पार्क कराया जाएगा। वहीं मिलिट्री चौराहे से आर्मी कैंट मार्ग होते हुए पांचाल घाट आने वाले वाहनों की पार्किंग सोनू टाल परिसर में की जाएगी। DM ने घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शृंगीरामपुर गंगा घाट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर खराब और टूटे पंखों को तुरंत बदलने तथा व्यवस्थाओं में सुधार करने के आदेश भी जारी किए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि गंगा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User