गंगा दशहरा पर भी नहीं रुकेगा विकास कार्य, फर्रुखाबाद में खुलेंगे सरकारी दफ्तर
गंगा दशहरा पर भी नहीं रुकेगा विकास कार्य, फर्रुखाबाद में खुलेंगे सरकारी दफ्तर
DM का बड़ा फैसला: छुट्टी के दिन भी होगी रजिस्ट्री और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
फर्रुखाबाद/ जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई को घोषित स्थानीय अवकाश के बावजूद फर्रुखाबाद में कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना से जुड़े सभी कार्य छुट्टी के दिन भी जारी रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि जिले में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण और बैनामा प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की देरी या बाधा न आए, इसलिए तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय और कोषागार को संचालित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
इन कार्यालयों में होगा कामकाज तहसील सदर उप निबंधक कार्यालय अमृतपुर उप निबंधक कार्यालय जिला मुख्यालय स्थित यूपीडा कार्यालय जिला कोषागार एवं संबंधित तहसील कार्यालय जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेसवे परियोजना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे करीब 91 किलोमीटर लंबा होगा, जो फर्रुखाबाद को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिले में व्यापार, परिवहन और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही किसानों और स्थानीय लोगों को भी बेहतर संपर्क सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रशासन के इस फैसले को जिले के विकास की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)