बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रोडवेज का सघन अभियान 08 यात्री पकड़े गए

May 14, 2026 - 06:52
0 1
बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रोडवेज का सघन अभियान 08 यात्री पकड़े गए

block-350 block-350

बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रोडवेज का सघन अभियान 08 यात्री पकड़े गए

एटा । जनपद में परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं रोडवेज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एटा डिपो की अनुबंधित बस में बिना टिकट यात्रा कर रहे 08 यात्रियों के पकड़े जाने से रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह एवं तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय को प्राप्त सूचना के आधार पर अलीगंज रोड स्थित हरनाबली गांव के समीप विभिन्न रोडवेज एवं अनुबंधित बसों की आकस्मिक चेकिंग की गई। जांच के दौरान अनुबंधित बस संख्या UP82 T 5440 में परिचालक शिवमंगल की बस से 08 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। मौके पर उपस्थित एआरएम एवं टीआई द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित संविदाकर्मी परिचालक के विरुद्ध नियमानुसार संविदा समाप्ति की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) नरेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत यह विशेष अभियान संचालित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व क्षति पहुंचाने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक-परिचालकों के विरुद्ध आगे भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के उपरांत रोडवेज कार्यशाला में चालक एवं परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना टिकट यात्रियों के साथ पकड़े जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान के बाद मार्गों पर डब्ल्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User