Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकास खण्ड की समीक्षा बैठक संपन्न।

May 11, 2026 - 19:06
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकास खण्ड की समीक्षा बैठक संपन्न।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकास खण्ड की समीक्षा बैठक संपन्न।

नीति आयोग के 40 इंडिकेटर पर प्रगति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश।

 डेटा फीडिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

 कासगंज: जनपद कासगंज में आकांक्षी विकास खण्डों के समग्र विकास एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कुपोषण, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, टीकाकरण की प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी विकास खण्डों में विकास के मानकों को तेजी से सुधारने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करे। साथ ही, फील्ड स्तर पर अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कासगंज, जिला परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User