Kasganj news राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना

May 08, 2026 - 19:49
0 4
Kasganj news राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना

कासगंज मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09/05/2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, कासगंज में किया जाना है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रामेश्वर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण यादव प्रधान न्यायाधीश/परिवार न्यायालय कासगंज, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव अपर जिला जज कक्ष संख्या-1, धनन्जय कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम कासगंज श्रीमती जेबा मजीद, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कासगंज, , अनुतोष कुमार शर्मा अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय कक्ष सं.01, सत्यप्रकाश आर्या अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-02 कासगंज, खान जीशान मसूद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कासगंज, अविनाश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी.ड़ि) कासगंज/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज, गिरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कासगंज, श्री प्रवीन कुमार गौतम, अपर सिविल जज (सी.डि.), कासगंज, श्री पीयूष मूलचन्दानी, प्रथम सिविल जज (जू.डि.), कासगंज, श्रीमती वर्तिका शैलत, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कासगंज, सुश्री अदिती गर्ग, प्रथम अपर सिविल जज (जू.डि.), कासगंज, श्रीमती अंकिता, द्वितीय सिविल जज (जू.डि.), कासगंज, सचिन सिंह, सिविल जज (जू.डि.)/जेएम/एफटीसी, कासगंज एवं सुश्री आकांक्षा, सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी/जेएम, कासगंज उपस्थित रहे। श्रीमती जेबा मजीद नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज/एससी/एसटी एक्ट, कासगंज द्वारा बताया गया कि उक्त प्रचार वाहन का उद्देश्य जनपद कासगंज के ऐसे कस्बे जो मुख्यालय से अधिक दूरी पर हैं, वहां पर प्रचार वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार करना और उसके लाभों के बारे में बताना है साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं को आमजन की पहुँच सुगमता से हो सके आदि का भी प्रचार किया जायेगा।अविनाश कुमार मिश्रा सिविल जज (सी.ड़ि), कासगंज/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज द्वारा बताया गया कि प्रचार वाहन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत एवं प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी के लिये दो पी.एल.वी को नामित किया गया है। प्रचार वाहन के साथ रहकर आमजन को जागरुक करेंगे। इसके अतिरिक्त वादकारियों से अपील की जाती है कि दिनांक 09/05/2026 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करायें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User