Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने फीता काटकर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

May 08, 2026 - 19:40
0 9
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने फीता काटकर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ, रक्तदान के लिये लोगों को किया प्रेरित।

कासगंज: आज दिनांक 08 मई 2026 को जिला चिकित्सालय में विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कुल 26 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है तथा इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डीपीएम, डीसीपीएम, हॉस्पिटल मैनेजर, विभिन्न विभागों के अधीक्षकगण, चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान जैसे पुण्य कार्य हेतु लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User