Kasganj news कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

May 08, 2026 - 19:34
0 7
Kasganj news कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

सात दिवसीय कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

 ईश्वर और मोहन की प्राप्ति का एक मात्र साधन है भागवत कथा

शेरपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा हुई शुरू

 कासगंज अमांपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर के शिव मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व विधि-विधान से हवन हुआ और गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा ने गांव में भ्रमण किया। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्तों ने जय श्रीराधे राधे, जय श्रीकृष्णा, जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। सबसे आगे परीक्षत श्रीमद् भागवत को सिर पर धारण किए हुए थे। शोभायात्रा भ्रमण के बाद शाम को कथास्थल पर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की गई। कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। सरस कथावाचक किशन शास्त्री ने प्रथम दिन कथा में भागवत के माहात्म्य की कथा का वाचन किया। इस मौके पर अभिषेक चौहान, आर्येन्द्र चौहान, रामपाल सिंह राघव, बड़े लला, रविंद्र तोमर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, छोटे चौहान, कुलदीप चौहान, अवनेश चौहान, रोचक चौहान, आकाश गुप्ता सर्राफ, सुखबीर चौहान, काके राघव, लोकेंद्र चौहान, पप्पू चौहान, सोभित चौहान, शेखर चौहान, भीमसेन कश्यप, तिर्मल सिंह आदि भक्तगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User