फतेहगढ़ पुलिस में कई थाना प्रभारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज

May 08, 2026 - 07:03
0 29
फतेहगढ़ पुलिस में कई थाना प्रभारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज

फतेहगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज

फतेहगढ़/जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी करने तथा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है: ➡️ निरीक्षक सुदेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर से हटाकर थाना मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ➡️ उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, जो अब तक प्रभारी चौकी सरह, थाना फतेहगढ़ में तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष राजेपुर बनाया गया है। ➡️ उपनिरीक्षक रमेश सिंह, जो शमसाबाद थाने के थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, उनका तबादला कर उन्हें वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना अमृतपुर भेजा गया है।

 ➡️ उपनिरीक्षक सचिन सिंह चौधरी, जो अब तक एसओजी प्रभारी के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष शमसाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिस व्यवस्था की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आमजन को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह बदलाव किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User