Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जिला कारागार का किया स्थलीय निरीक्षण।

May 07, 2026 - 16:44
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जिला कारागार का किया स्थलीय निरीक्षण।

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जिला कारागार का किया स्थलीय निरीक्षण।

शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से बंदियों को उपलब्ध कराई जाएं।

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं, खानपान एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से बंदियों को उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई एवं मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कारागार में स्वच्छता, सुरक्षा एवं बंदियों के अधिकारों का विशेष ध्यान रखा जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User