डीएम ने भूमि अधिग्रहण की सुस्त प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में बैनामे बढ़ाने के निर्देश

May 04, 2026 - 07:59
0 1
डीएम ने भूमि अधिग्रहण की सुस्त प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में बैनामे बढ़ाने के निर्देश

block-350 block-350

डीएम ने भूमि अधिग्रहण की सुस्त प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में बैनामे बढ़ाने के निर्देश

मैनपुरी (अजय किशोर) जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के प्रति कड़ा असंतोष व्यक्त किया है। कलक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील भोगांव और किशनी में अधिग्रहण की धीमी रफ्तार को निराशाजनक बताते हुए राजस्व टीम को अगले एक सप्ताह के भीतर अधिक से अधिक बैनामे सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि देने वाले किसानों को सर्किल रेट के अनुसार तत्काल भुगतान किया जाए और किसी भी स्तर पर धनराशि रोकने या विलंब करने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। समीक्षा के दौरान तहसील भोगांव की स्थिति सबसे खराब पाई गई, जहाँ 141 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 47 हेक्टेयर भूमि ही अधिग्रहीत की जा सकी है।

 इसी प्रकार किशनी तहसील में भी 217 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 62 हेक्टेयर के ही बैनामे हुए हैं। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों और लेखपालों को निर्देशित किया कि वे सीधे गांवों में जाकर किसानों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि यदि खतौनी में किसी किसान का नाम गलत दर्ज है, तो गांव में ही कैंप लगाकर साक्ष्य प्राप्त करें और उसे तत्काल ठीक कराएं ताकि बैनामा प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद सहित किशनी और भोगांव के उप जिलाधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User