फर्रुखाबाद में तेज धूप से सूना पड़ा संडे बाजार, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

May 04, 2026 - 08:01
0 6
फर्रुखाबाद में तेज धूप से सूना पड़ा संडे बाजार, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में तेज धूप से सूना पड़ा संडे बाजार, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर हर रविवार लगने वाला मशहूर संडे बाजार इस बार तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते फीका नजर आया। आमतौर पर भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाला यह बाजार रविवार को लगभग सूना रहा, जिससे व्यापारियों को भारी निराशा हाथ लगी। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों—कमालगंज, कायमगंज, गुरसहायगंज, मैनपुरी, एटा और हरदोई—से आए दुकानदारों ने सड़क किनारे अपनी दुकानें सजाईं। बाजार में कपड़े, घरेलू सामान, खिलौने और कॉस्मेटिक जैसी वस्तुएं तो पूरी तरह उपलब्ध थीं, लेकिन ग्राहक न के बराबर पहुंचे। दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात और खराब कर दिए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन चिलचिलाती धूप के कारण लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया।

स्थानीय कपड़ा व्यापारी अब्दुल जब्बार ने बताया कि पहले यह बाजार शहर के मुख्य क्षेत्र में लगता था, जिससे ग्राहकों की संख्या अधिक रहती थी। रेलवे स्टेशन के पास शिफ्ट होने के बाद से ही कारोबार प्रभावित हो रहा है, और इस बार गर्मी ने स्थिति और बिगाड़ दी। कमालगंज से आए दुकानदार विजय ने बताया कि वह सुबह से दुकान लगाए बैठे रहे, लेकिन दोपहर ढाई बजे तक एक भी बिक्री नहीं हो सकी। यही स्थिति अधिकांश व्यापारियों की रही। दिनभर बाजार में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए और शाम तक व्यापार उम्मीद से काफी कम रहा। संडे बाजार की घटती रौनक ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि बाजार के स्थान और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User