Kasganj news समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्रों का सम्मान, जिलाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन
समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्रों का सम्मान, जिलाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

कासगंज संस्था साइट सेवर्स इंडिया द्वारा संचालित समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 (सत्र 2026-27) में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जनपद के 05 दिव्यांग (दृष्टिबाधित) छात्र-छात्राओं का आज विकास भवन परिसर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर डायरी एवं पेन भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं में लक्की पिता- मुनेश पाल, नीरज पुत्र सोमवीर, मुस्कान पुत्री लड्डू सिंह, खुशबू पुत्री अनार सिंह तथा आदित्य कुमार पुत्र श्री चन्द्र प्रकाश शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की है। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे बच्चों को आगे की शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, उर्जा औरोरा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर तथा सौरभ दुबे, जिला कार्यक्रम समन्वयक साइट सेवर्स इंडिया सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)