Kasganj news डीएम ने गौवंश सरक्षणहेतु एक दिन का वेतन दान कर बढ़ाया जागरूकता का संदेश।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह का सराहनीय कदम, एक दिन का वेतन गोवंश संरक्षण हेतु दान जनहित में प्रेरणादायक पहल।
डीएम ने वेतन दान कर बढ़ाया जागरूकता का संदेश।
जिलाधिकारी की पहल से प्रेरित होकर अधिकारियों ने भी किया वेतन दान।
कासगंज: जनपद कासगंज के जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा जनहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने पुनः अपने एक दिन का वेतन गोवंश संरक्षण समिति को दान स्वरूप प्रदान किया है। जिलाधिकारी की इस प्रेरणादायी पहल से प्रेरित होकर जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी एक दिन का वेतन गोवंश संरक्षण समिति व खेल प्रोत्साहन समिति को दान किया। यह कदम न केवल गोवंश संरक्षण/ खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह द्वारा जनपद में खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन हेतु जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति को अपने एक दिन का वेतन प्रदान किया जा चुका है। जिलाधिकारी महोदय की इस अनुकरणीय पहल से जनपद में सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण के प्रति जागरूकता को बल मिला है तथा यह अन्य अधिकारियों एवं आमजन के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।