Kasganj news जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

Apr 27, 2026 - 19:08
0 7
Kasganj news जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

block-350 block-350

विकास भवन सभा कक्ष, कासगंज में आज दिनांक 27-04-2026 को जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण लक्ष्य का आवंटन किया जा चुका है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि आगामी वृक्षारोपण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे उसे संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। इसके पश्चात जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण, कम्पोस्ट निर्माण, आर.डी.एफ.,वेस्ट-टू-एनर्जी, अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन, अस्पतालों से उत्पन्न जैव-चिकित्सा अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-वेस्ट निस्तारण तथा औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जनपद में गंगा आरती के आयोजन, गंगा संरक्षण एवं जनजागरूकता, जल गुणवत्ता में सुधार, नदियों-नालों की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) से संबंधित सैंपलिंग रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनपद के गंगा ग्रामों में स्थापित आर०आर०सी० सेंटरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामों से ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) का नियमित रूप से संग्रहण कर उसका समुचित पृथक्कीकरण एवं निस्तारण कराया जाए। गंगा संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु कृषकों को प्रदान किए गए प्रशिक्षण के उपरांत कृषकों में जैविक/प्राकृतिक खेती के प्रति सहभागिता एवं उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत कार्ययोजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , प्रभागीय वनाधिकारी,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User