Kasganj news विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

Apr 25, 2026 - 19:36
0 3
Kasganj news विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

block-350 block-350

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा आपने अपने विचार व्यक्त किए गये। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा इस अवसर पर मलेरिया रोग के कारणों,उपचार एवं बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारयों एवं कर्मचारियो को मलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण एवं उपचार हेतु शपथ दिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनमानस से अपील की गई कि मलेरिया मच्छर जनित रोग है अतः मच्छरों के नियंत्रण हेतु किसी भी प्रकार का पानी इकठ्ठा न होने दें। घरों के अंदर रखे कूलर, गमलों, फ्रिज एवं अन्य कबाड़ जिसमें पानी एकत्रित होता है उन्हें नियमित जांचते रहें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे, घरों के खिड़कियों एवम दरवाजों पर जाली लगवाएं। यदि बुखार आता है तो तत्काल सरकारी चिकित्सालय जाकर खून की जांच कराए, जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों पर जांच उपकरण एवं दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User