Kasganj news थाना ढोलना पर नवनिर्मित हॉस्टल, विवेचना कक्ष एवं मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काट कर किया लोकार्पण
कासगंज ~ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा थाना ढोलना पर नवनिर्मित हॉस्टल, विवेचना कक्ष एवं मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काट कर लोकार्पण किया गया थाना ढोलना का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा आज दिनाँक 25 अप्रैल 2026 को जनपद कासगंज में वार्षिक निरीक्षण के दृष्टिगत आगमन किया गया। महोदया द्वारा सलामी के उपरांत थाना ढोलना पर नवनिर्मित हॉस्टल, विवेचना कक्ष एवं मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काट कर लोकार्पण किया गया। तदोपरांत थाना ढोलना का वार्षिक निरीक्षण करते हुए विभिन्न ग्रामों से आए सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता कर पुलिस के प्रति लोगों में आए सकारात्मक बदलाव के लिए सभी की सराहना की थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय की साफ-सफाई एवं पूरे परिसर का रखरखाव उच्चकोटि का पाया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।