Kasganj news राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पांच ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Apr 24, 2026 - 19:10
Updated: 2 months ago
0 21
Kasganj news राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पांच ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

block-350 block-350

विकास भवन में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस,मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना वर्ष 2024-25 में पुरस्कृत पांच ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 कासगंज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास अधिकारी कासगंज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया l जिसमे वर्ष 2024-25 में मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से पुरस्कृत पांच ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया गया l जिला पंचायत राज अधिकारी कासगंज राजेश चौरसिया द्वारा इस कार्यक्रम के महत्व एवं उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज ही के दिन पंचायती राज व्यबस्था पूरे देश में लागू की गयी थी, उनके द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के पूरे देश के नाम संबोधित पत्र को पड़कर सुनाया साथ ही स्वच्छ एवं सुजल गाँव कि सपथ सभी को दिलाई गयी l जिसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी कासगंज द्वारा मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना वर्ष 2024-25 में पुरस्कृत ग्राम पंचायत जाटउ अशोकपुर, गोरहा, धुवियाई, सेमरा मोर्चा एवं सुजानपुर के प्रधानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला कंसल्टेंट विजय शर्मा, अनीश अहमद, सभी परियोजना प्रबंधक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User