Kasganj news अमांपुर में धूमधाम से निकाली बाबा खाटू श्याम की यात्रा

Apr 24, 2026 - 17:43
 0  2
Kasganj news अमांपुर में धूमधाम से निकाली बाबा खाटू श्याम की यात्रा
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अमांपुर में धूमधाम से निकाली बाबा खाटू श्याम की यात्रा खाटू श्याम की निशान यात्रा से भक्तिमय हुई राहें

कासगंज शुक्रवार को अमांपुर कस्बे में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में ध्वज लिए श्रद्धालु भक्ति की धुनों पर थिरकते चल रहे थे। निशान यात्रा का कस्बा में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में करीब 51 ध्वज हाथों में लिए महिला व पुरुष श्रद्धालु चल रहे थे। निशान यात्रा कालेज रोड स्थित प्रचीन देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, घंटाघर, सर्राफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, गुड़मंडी होते हुए पुराना सहावर रोड पर जाकर सम्पन्न हुई। डीजे की धुन पर भाव विभोर होकर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। निशान शोभायात्रा में खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। निशान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और खाटू श्याम जी की आरती उतारी गई। भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान नव्वू गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ,‌ सुमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अंशू गुप्ता, मोहित गुप्ता, अनमोल गुप्ता, बबलू गुप्ता, भोला गुप्ता, शिवम गुप्ता, पवन गुप्ता, रिषभ गुप्ता, आदित्य गुप्ता, बिट्टू पालीवाल, कान्हा अग्रवाल, अमन माहेश्वरी, करन गुप्ता, रानू गुप्ता, कान्हा गुप्ता, अकित गुप्ता, पारस गुप्ता, शिवम, शनि, देव, चिराग, वंश, आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो