सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, शिकोहाबाद में पृथ्वी दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी हुआ आयोजन।

Apr 23, 2026 - 21:16
0 22
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, शिकोहाबाद में पृथ्वी दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी हुआ आयोजन।

शिकोहाबाद। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल शिकोहाबाद में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग एवं पर्यावरणीय जागरूकता के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता शर्मा के प्रेरणादायी संदेश से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पृथ्वी की सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही छात्रों ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पृथ्वी को बचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं ने कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण उत्पन्न कर दिया। प्रकृति के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक प्रभावशाली नाटक (एक्ट प्ले) रहा, जिसमें प्रदूषण, वनों की अंधाधुंध कटाई तथा जल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों को अत्यंत सशक्त तरीके से दर्शाया गया। नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को उजागर किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 

इस दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती एकता शर्मा ने स्वयं पौधारोपण कर छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों ने पृथ्वी की रक्षा, स्वच्छता बनाए रखने तथा हरित वातावरण को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User