कासगंज में शोभायात्रा के दौरान बवाल, 23 गिरफ्तार

Apr 15, 2026 - 21:21
0 3
कासगंज में शोभायात्रा के दौरान बवाल, 23 गिरफ्तार

कासगंज में शोभायात्रा के दौरान बवाल, 23 गिरफ्तार

कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम चेहका गुनार में पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान उपद्रव करने और पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 4 बाल अपचारी और 5 महिला अभियुक्ताएं भी शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को गांव में हर वर्ष की तरह शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने यात्रा के मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया और मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव व हमला कर दिया। घटना के बाद थाना सहावर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन शाम को 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 लाठी-डंडे, ईंट-पत्थरों से भरा प्लास्टिक का कट्टा, 2 ट्रैक्टर, एक ई-रिक्शा, एक साइकिल, ट्रैक्टर ट्रॉली व थ्रैशर तथा 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सहावर के प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User