अंतर्राज्यीय ठगी गेंग का पर्दाफास सरगना सहित गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Apr 15, 2026 - 21:24
0 2
अंतर्राज्यीय ठगी गेंग का पर्दाफास सरगना सहित गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय ठगी गेंग का पर्दाफास सरगना सहित गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार जनपद

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामरन एटा के निर्देशन मे कोतवाली नगर ने आम जन के साथ छल करके ठगी करने वाले गिरोह क़ो पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है, विगत कुछ दिनों पूर्व थाना मीरहचि के अंतर्गत आने वाले गांव नयावांस के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार से गिरोह के लोगों द्वारा कार पंचर कर 4,90,000 रु ठगी कर लिए गए थे जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली नगर मे दर्ज काराई थी,घटना की गंभीरता क़ो देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया, टीम क़ो गिरोह क़ो पकड़ने मे काफ़ी मस्कक्त का सामना करना पढ़ा चुकी पुलिस अधिकांश मामलों को मोबाइल सर्विलन्स के जरिये खोल देती है किन्तु ये पूरा गिरोह वारदात के समय मोबाइल फोन का कोई इस्तेमाल नहीं करता था,लिहाजा पुलिस ने घटना के अनावरण में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया क्योंकि अभियुक्त सीसीटीवी फुटेज में आ चुके थे जिसके जरिये इन के वारे मे पुलिस ने पता किया तब जाकर पता चला कि इसी गिरोह ने जनपद वाराणसी एबं बाराबंकी मे भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया है, सभी अभियुक्त दक्षिण भारत से संबंध रखते हैं ओर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर उत्तर भारत में आकर इस तरीके की घटनाओं को अंजाम देते हैं, पुलिस ने गिरोह के वेंकटेश पुत्र सुब्रमणि निवासी तमिलनाडु , राजू पुत्र लक्ष्मणन निवासी तमिलनाडु, अजित पुत्र बसकर निवासी तमिलनाडु , शिवा पुत्र कोडीराज निवासी तमिलनाडु , गणेश पुत्र सोडिया निवासी तमिलनाडु , संतोषी पत्नी मारनना नायडू निवासी महाराष्ट्र ,बचकिया रानी पत्नी सुव्रमणि निवासी तमिलनाडु , बसंती नायडू, पत्नी मुरग नारायण निवासी महाराष्ट्र क़ो गिरफ्तार कर इन से सघन पूछताछ की तब जाकर इन्होने गैंग के काम करने के तरीके को बताया, पुलिस ने इन अभियुक्त के पास से तीन ए टी एम कार्ड, 5 पासबुक, 8 आधारकार्ड, 3 पेन कार्ड, 7 चेक बुक, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो छोटे चाकू, दो सिक्के सफ़ेद धातु, एक सफ़ेद थैला, घटना मे समय पहने हुए कपड़ो सहित 5,0400 रुपए नगद भी बरामद किये है, घटना में ठगे गए वाकी पैसों का अपराधियों ने बैंक में डिपॉजिट कर दिया था,।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार उस पैसे को भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा, गिरफ्तार अभियुक्तों में अभियुक्त गणेश, अभियुक्ता संतोषी व् वेंकटेश का अपराधिक इतिहास भी है, इस जटिल केश क़ो सुलझाने वाली संपूर्ण टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹ 25000 देने की घोषणा भी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User