विकास भवन में किसान दिवस आयोजित, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

Apr 15, 2026 - 21:20
0 1
विकास भवन में किसान दिवस आयोजित, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

block-350 block-350

विकास भवन में किसान दिवस आयोजित, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

एटा । विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को विभिन्न कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे पात्र किसानों को उनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को खाद की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा आश्वस्त किया गया कि जनपद में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, कृषक उत्पादक संगठनों के सुदृढ़ीकरण एवं बैंकिंग सहयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सुमित कुमार, डॉ. मनवीर सिंह जिला कृषि अधिकारी, डीडीएम, नाबार्ड पवन कुमार, एलडीएम, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित कृषि एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User