जिलाधिकारी ने स्वयं दरांती उठा परखी गेहूं की पैदावार, क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

Apr 15, 2026 - 20:52
0 22
जिलाधिकारी ने स्वयं दरांती उठा परखी गेहूं की पैदावार, क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्वयं दरांती उठा परखी गेहूं की पैदावार, क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

मैनपुरी । अजय किशोर। जनपद में गेहूं की फसल की वास्तविक पैदावार का सटीक आकलन करने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तहसील सदर के ग्राम देवामई में स्वयं पहुंचकर क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कृषक रघुवीर सिंह के गाटा संख्या-559 स्थित 05 बीघा के खेत में खड़ी फसल का चयन कर अपनी देख-रेख में कटाई संपन्न कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटल तकनीक को प्राथमिकता देते हुए सी.सी.ई. एग्री ऐप के माध्यम से निर्धारित क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई करवाकर उत्पादन की शुद्धता को परखा।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फसलों की औसत उपज का सही डेटा प्राप्त करना है, ताकि भविष्य की कृषि योजनाओं और बीमा दावों में पारदर्शिता बनी रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो को सख्त निर्देश दिए कि सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं, जिससे उत्पादकता के आंकड़ों में कोई त्रुटि न रहे। खेतों का जायजा लेने के साथ ही जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और इस वर्ष गेहूं की पैदावार की स्थिति पर फीडबैक लिया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर हरेंश कर्दम, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक बृजेश राठौर, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज गुप्ता, अनिल सक्सैना, ग्राम प्रधान विपिनेंद्र सिंह चौहान, ग्रामवासी समोद कुमार, राम शंकर सहित राजस्व विभाग की टीम और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User