शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 83 लाख की ठगी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार

Apr 15, 2026 - 20:49
0 4

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 83 लाख की ठगी करने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार

मैनपुरी । अजय किशोर। साइबर क्राइम थाना मैनपुरी की पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार उर्फ राकेश शर्मा पुत्र कामेश्वर निव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सिविल लाइंस निवासी नितिन कुमार मिश्रा की शिकायत पर शुरू हुई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2025 में फेसबुक पर Edilwiess नामक विज्ञापन के जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहाँ मीरा जोशी नामक व्यक्ति ने उन्हें Ediliyon App डाउनलोड करवाकर निवेश के नाम पर किश्तों में कुल 83 लाख रुपये की ठगी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक विवरणों की जाँच की। जाँच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते अजीत कुमार के थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 14 अप्रैल 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो एंड्राइड मोबाइल, एक लैपटॉप और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User