शमसाबाद क्षेत्र में बच्चे को बंधक बनाने का मामला, आरोपी हिरासत में

Apr 15, 2026 - 20:54
0 3
शमसाबाद क्षेत्र में बच्चे को बंधक बनाने का मामला, आरोपी हिरासत में

block-350 block-350

शमसाबाद क्षेत्र में बच्चे को बंधक बनाने का मामला, आरोपी हिरासत में

फर्रूखाबाद। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव दुबरी निवाई में एक बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाकर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखराम सिंह पुत्र खरगाईलाल निवासी दिनांक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 13 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे उनका नाती राघव (पुत्र सुमित कुमार) घर के सामने खाली मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही निवासी मनोज पुत्र छोटे सिंह वहां आया और राघव को यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे घर पर बैठाकर पेप्सी पिलाएगा।

आरोप है कि घर ले जाने के बाद आरोपी ने बच्चे को पेप्सी नहीं पिलाई, बल्कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसे बंधक बना लिया। परिजनों ने काफी खोजबीन की और आरोपी से भी पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। करीब एक घंटे बाद आरोपी ने बच्चे को छोड़ दिया। घर लौटने पर बच्चे राघव ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User