एटा में तीन वांछित अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Apr 10, 2026 - 21:51
0 9
एटा में तीन वांछित अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

एटा में तीन वांछित अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने जिले में फरार चल रहे तीन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दी है। पुलिस द्वारा इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक ये कानून की पकड़ से बाहर हैं। पहला आरोपी संजय पुत्र राजू, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का निवासी है, जो थाना पिलुआ में दर्ज हत्या, लूट और साक्ष्य छिपाने (धारा 394, 302, 201 भादवि) के मामले में वांछित है। पहले इस पर 2,500 रुपये का इनाम घोषित था, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। दूसरी वांछित अभियुक्ता अंजू पुत्री केरन सिंह, थाना निधौली कलां क्षेत्र की रहने वाली है। उसके खिलाफ थाना पिलुआ में अपहरण (धारा 364 भादवि) का मामला दर्ज है।

यह भी लंबे समय से फरार चल रही है और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है। इस पर भी पूर्व में घोषित 2,500 रुपये के इनाम को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। तीसरा आरोपी विकास पुत्र अशोक, थाना जैथरा क्षेत्र का निवासी है, जिसके खिलाफ वर्ष 2026 में विभिन्न धाराओं (191(2), 191(3), 103(1) बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज है। यह भी लगातार फरार है और गिरफ्तारी से बच रहा है। पुलिस ने इस पर भी 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इन अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User