अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सम्पन्न, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

Apr 10, 2026 - 21:47
0 1
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सम्पन्न, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

block-350 block-350

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सम्पन्न, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

एटा । विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सफलतापूर्वक कर लिया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां वितरित कीं।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी आशिक अली, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव योगेश कुमार तथा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारुकी और राजकुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची सभी बूथों पर मतदाताओं के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User