फतेहगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

Apr 10, 2026 - 21:41
0 8
फतेहगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

block-350 block-350

फतेहगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

फतेहगढ़। शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले खनन माफियाओं और वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User