कायमगंज में एल.ए. विज्डम स्कूल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित संस्थान शुरू

Apr 10, 2026 - 18:37
0 52
कायमगंज में एल.ए. विज्डम स्कूल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित संस्थान शुरू

block-350 block-350

कायमगंज में एल.ए. विज्डम स्कूल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित संस्थान शुरू

कायमगंज/फर्रुखाबाद। गंगा दरवाजा स्थित एल.ए. विज्डम स्कूल का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार और संस्था के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने हवन-पूजन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय की आधुनिक व्यवस्थाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की अतिथियों ने सराहना की। विद्यालय में स्विमिंग पूल, इंडोर व आउटडोर गेम्स, प्रोजेक्टर आधारित पढ़ाई और स्वच्छ एवं खुले वातावरण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सह-निदेशक भूमि गुप्ता ने बताया कि संस्थान में ग्राफिकल लर्निंग के माध्यम से रचनात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में आए अतिथि अंजुम दुबे ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और योग्य शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान जल्द ही जनपद की उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में शामिल होगा। मंच संचालन दिनेश गंगवार ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User