फार्मर रजिस्ट्री हेतु विशेष कैंप अभियान 6 से 15 अप्रैल तक संचालित

Apr 07, 2026 - 21:22
0 3
फार्मर रजिस्ट्री हेतु विशेष कैंप अभियान 6 से 15 अप्रैल तक संचालित

block-350 block-350

फार्मर रजिस्ट्री हेतु विशेष कैंप अभियान 6 से 15 अप्रैल तक संचालित

एटा । जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशों तथा शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष कैंप अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के ऐसे ग्रामों को चिन्हित किया गया है, जहां फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इन चिन्हित ग्रामों में कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल एवं स्थानीय कार्मिकों के समन्वय से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी, वे कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। विशेष रूप से, जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, यदि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं, तो उन्हें जून माह में जारी होने वाली किस्त से वंचित होना पड़ सकता है।

अतः जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी कैंप अथवा जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, जिससे वे शासकीय योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरंतर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User