Kasganj news कासगंज समस्त माननीय व जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपदीय स्कूल चलो अभियान रैली का किया शुभारम्भ

Apr 04, 2026 - 19:07
0 6
Kasganj news कासगंज समस्त माननीय व जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपदीय स्कूल चलो अभियान रैली का किया शुभारम्भ

block-350 block-350

कासगंज समस्त माननीय व जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपदीय स्कूल चलो अभियान रैली का किया शुभारम्भ

मा० सदस्य, विधान परिषद, रजनीकान्त माहेश्वरी एवं मा० सदर विधायक,देवेन्द्र सिंह राजपूत व मा० विधायक, अमॉपुर हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का किया गया वितरण, शिक्षकों कों प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

कासगंज: मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक स्कूल चलो अभियान का कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर, वाराणसी से शुभारंभ किया गया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।जनपद कासगंज के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, वि०ख०-कासगंज से स्कूल चलो अभियान-2026 का शुभारम्भ रजनीकान्त माहेश्वरी, मा० सदस्य, विधान परिषद, देवेन्द्र सिंह राजपूत, मा० सदर विधायक, कासगंज, हरिओम वर्मा, मा० विधायक, अमॉपुर, जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदान कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया तथा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा० जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराये जाने सम्बन्धी दिये गये उद्बोधन को सुना गया, तदोपरान्त उपरोक्त समस्त माननीय व जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपदीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक व अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User