हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, कुल्हाड़ी बरामद

Apr 03, 2026 - 21:38
0 1
हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, कुल्हाड़ी बरामद

block-350 block-350

हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, कुल्हाड़ी बरामद

मैनपुरी । अजय किशोर। थाना एलाऊ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक की हत्या के वांछित आरोपी को घट ना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला ग्राम रतनपुर किरकिच का है, जहाँ बीते बुधवार की शाम आलोक कुमार नामक युवक की धारदार कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सलेमपुर पडौना मार्ग से आरोपी नमन उर्फ नमो पुत्र अमरसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी उसी गाँव का निवासी है जहाँ का मृतक था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User