एसपी ने तीन चौकी इंचार्ज सहित चार को किया लाइन हाजिर, एक का पटल बदला

Apr 03, 2026 - 21:40
0 18
एसपी ने तीन चौकी इंचार्ज सहित चार को किया लाइन हाजिर, एक का पटल बदला

block-350 block-350

एसपी ने तीन चौकी इंचार्ज सहित चार को किया लाइन हाजिर, एक का पटल बदला

फर्रुखाबाद/ जनपद में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत चौकी oचौकी प्रभारियों को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक अमर सिंह चौहान को जनशिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं ताजपुर चौकी प्रभारी अनिल सिकरवार, बबना चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार और पल्ला चौकीप्रभारी विजय कुमार को भी पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User