Etah News : SSP डॉ. इलामारन की मीडिया से मुलाकात, पुलिस की प्राथमिकताएँ तय

Apr 01, 2026 - 20:41
Updated: 3 months ago
0 70
Etah News :  SSP डॉ. इलामारन की मीडिया से मुलाकात, पुलिस की प्राथमिकताएँ तय

block-350 block-350

एटा में SSP डॉ. इलामारन की मीडिया से मुलाकात, पुलिस की प्राथमिकताएँ तय

एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एटा डॉ. इलामारन ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में मीडिया कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली और आने वाले समय की प्रमुख प्राथमिकताओं से अवगत कराया। बैठक में SSP ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं वाले मामलों में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ सभी अपराधों का शत-प्रतिशत सटीक अनावरण किया जाएगा और दोषियों को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित कर शीघ्र सजा दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी पर जोर देते हुए अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को सुधारना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा। SSP ने माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने और उनके मामलों में प्रभावी पैरवी कर सजा सुनिश्चित कराने की बात कही। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। महिला अपराधों में कमी लाने, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और जनशिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी उन्होंने दोहराई। इसके अलावा अवैध शराब और अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही गई। अंत में उन्होंने पुलिस बल में अनुशासन और दक्षता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रमुख प्राथमिकताएँ-

1- शासन की प्राथमिकताओं वालें मुद्दों पर प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही कराना।

2- पारम्परिक पुलिसिंग के साथ जनपद में हो रहे अपराधों का शत-प्रतिशत सटीक अनावरण, संलिप्त अपराधियों को ऑपरेशन कन्विक्शन में चिन्हित कराकर जल्द से जल्द सजा कराना।

3– टॉप 10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर की नियमित निगरानी कराना, अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराना।

4- जनपद की यातायात प्रबन्धन पर विशेष बल देना तथा जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं की मॉनीटरिंग, अर्न्तजनपदीय विभागों से समन्वय स्थापित कर यातायात प्रबन्धन को बढावा दिया जायेगा।

5- माफियाओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, इनके मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जायेगी।

6- त्यौहारों में पुलिस के साथ साथ जनसहभागिता सुनिश्चित कराकर त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराना।

7– महिला संबंधी अपराधों में कमी लाना तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना।

8– भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना।

9- जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण कराना तथा हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाना।

10- अवैध शराब एवं अवैध अस्त्र/शस्त्र की फैक्ट्री चलाने में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही कराना।

11- जनपदीय पुलिस बल में अनुशासन एवं दक्षता बनाए रखना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User