Kasganj news सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर कासगंज एस पी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Apr 01, 2026 - 19:44
0 2
Kasganj news सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर कासगंज एस पी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

block-350 block-350

कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी०सिंह द्वारा किया गया फ्लैग मार्च, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद कासगंज में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान एवं भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रअंतर्गत मुख्य बाजार में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित किया गया। पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, दिनांक 02.04.2026 को थाना क्षेत्र में निकलने वाली हनुमान जी की शोभा यात्रा (डोला) को परंपरागत एवं निर्धारित रूट से ही निकालने हेतु आयोजकों को निर्देशित किया गया तथा सभी से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User