फर्रुखाबाद में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार

Mar 31, 2026 - 20:00
0 42
फर्रुखाबाद में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद / कायमगंज: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में रविवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:10 बजे उपनिरीक्षक लालजी यादव, कांस्टेबल मेघश्याम और कांस्टेबल गौरव कुमार सरकारी वाहन से बिरियन तिराहा से गालिब पुलिया की ओर नियमित गश्त पर थे।

इसी दौरान उन्होंने एक चौपहिया वाहन के बोनट पर कुछ युवकों को खड़े होकर हंगामा करते देखा। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोककर समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मी जैसे ही आगे बढ़े, हजुवे मंसूरी, रिहान, अरसाल मंसूरी, महबूब अंसारी, राजिक समेत 8-10 अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान कांस्टेबल मेघश्याम समेत एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि पुलगालिब स्थित एक गेस्ट हाउस में वलीमा की दावत चल रही थी। इसी दौरान डीजे बजाते हुए कुछ युवक गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस कर रहे थे, जिससे यह विवाद शुरू हुआ।

घटना के बाद सिपाही मनोज कुमार की तहरीर पर 5 नामजद और 8-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घायल पुलिसकर्मियों का कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही, जिस वाहन पर डीजे बज रहा था, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User