शिकोहाबाद में बिजली विभाग का बड़ा फैसला: अब 300 मीटर दूरी तक मिलेगा नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट मीटर पर भी दी गई अहम जानकारी

Mar 31, 2026 - 16:20
0 14
शिकोहाबाद में बिजली विभाग का बड़ा फैसला: अब 300 मीटर दूरी तक मिलेगा नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट मीटर पर भी दी गई अहम जानकारी

शिकोहाबाद में बिजली विभाग का बड़ा फैसला: अब 300 मीटर दूरी तक मिलेगा नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट मीटर पर भी दी गई अहम जानकारी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नया निर्णय लिया है। अब ऐसे उपभोक्ता, जिनके मकान की दूरी बिजली के खंभे से 300 मीटर तक है, उन्हें भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में उठ रही शंकाओं को दूर करते हुए अधीक्षण अभियन्ता (ग्रामीण) चन्द्रजीत प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।

इन मीटरों में किसी प्रकार की मानवीय छेड़छाड़ की संभावना नहीं रहती, जिससे बिजली उपभोग का सही और पारदर्शी आकलन सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित हैं, जिनमें उपभोक्ता द्वारा जितनी बिजली खर्च की जाएगी, उसी के अनुसार बिल तैयार होगा। इससे गलत बिलिंग की शिकायतों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को सटीक बिल समय पर प्राप्त होगा। साथ ही मीटर रीडिंग के लिए कर्मचारियों पर निर्भरता भी समाप्त हो जाएगी। अधीक्षण अभियन्ता ने आगे बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियल टाइम में अपनी बिजली खपत की जानकारी मिल सकेगी।

उपभोक्ता मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी खपत पर नजर रख सकेंगे और जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग की योजना बना सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण होगा। यदि कोई व्यक्ति मीटर से छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को मिल जाती है। इससे लाइन लॉस में कमी आएगी और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और मीटर लगाने में सहयोग करें।

विभाग का उद्देश्य पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था लागू करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता इं. चन्द्रजीत प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता ई. अमित कुमार, उपखण्ड अधिकारी ई. हरी सिंह, ई. मुकेश कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User