Mathura News : मथुरा में गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की संदिग्ध मौत, आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया

Mar 22, 2026 - 09:09
0 4
Mathura News : मथुरा में गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की संदिग्ध मौत, आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया

block-350 block-350

मथुरा में गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की संदिग्ध मौत, आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया

मथुरा, उत्तर प्रदेश। मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें प्रसिद्ध गौ-रक्षक संत बाबा चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समर्थकों ने आरोप लगाया है कि गौ-तस्करों ने साजिश के तहत उन्हें वाहन से कुचलकर मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4 बजे बाबा चंद्रशेखर को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गायों को लेकर भाग रहे हैं। इसके बाद वह तुरंत अपनी बाइक से उनका पीछा करने निकल पड़े। घटना कोटवन चौकी क्षेत्र के गांव नवीपुर के पास हुई, जहां पीछा करने के दौरान आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद हमलावरों ने उन्हें वाहन से रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और गौ-रक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) पर जमा हो गए और जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और मामले में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाबा चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर कोसी से आंजनौख गौशाला ले जाया जा रहा है। वह अपनी निडरता और गौ-सेवा के लिए पूरे ब्रज क्षेत्र में प्रसिद्ध थे। उनके निधन से संत समाज और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने गौ-रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User