खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: फर्रुखाबाद में 45 किलो मिलावटी खोया नष्ट

Feb 22, 2026 - 09:05
0 13
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: फर्रुखाबाद में 45 किलो मिलावटी खोया नष्ट

block-350 block-350

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: फर्रुखाबाद में 45 किलो मिलावटी खोया नष्ट।

फर्रुखाबाद। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर की खोया मंडी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान लगभग 45 किलोग्राम मिलावटी खोया नष्ट कराया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 11,700 रुपये बताई जा रही है। छापेमारी से मचा हड़कंप। सहायक आयुक्त (खाद्य) अजीत कुमार के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह और बृज मोहन गुप्ता शामिल रहे। जैसे ही विभाग की टीम चौक स्थित खोया मंडी पहुँची, वहां व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने खोया आढ़त संचालक विनोद कुमार गुप्ता और विक्रेता प्रमोद कुमार के यहाँ से खोया के नमूने संकलित किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

माल छोड़कर भागे कारोबारी। कार्रवाई के दौरान विभाग का सख्त रुख देख कुछ अन्य खाद्य कारोबारी मौके पर ही अपना करीब 45 किलो खोया जमीन पर फेंककर फरार हो गए। जनहित और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, टीम ने इस खराब और मिलावटी खोये को एक गड्ढे में दबवाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। शुद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि "होली के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मिलावटखोरी के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User