Etah News : 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Feb 22, 2026 - 17:40
Updated: 3 months ago
0 154
Etah News : 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

Etah News : 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल (चाकू का टूटा हुआ हिस्सा) भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को वादी ने थाना कोतवाली देहात में सूचना दी कि उसके बड़े भाई दिनेश घर से बुलाकर ले जाए गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन गांव के पास खेतों की ओर दिनेश का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी शेर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी उज्जैपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू का टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक दिनेश शराब का आदी था और आए दिन गांव में झगड़ा करता था। आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर दिनेश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी व टीम, सर्विलांस टीम तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User