नौकरी मत मांगो,उधोग लगाकर रोजगार दो-व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता बोले

Feb 21, 2026 - 10:09
0 0
नौकरी मत मांगो,उधोग लगाकर रोजगार दो-व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता बोले

block-350 block-350

नौकरी मत मांगो,उधोग लगाकर रोजगार दो-व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता बोले।

फर्रुखाबाद। उधोग व्यापार मण्डल प्रदेश के महामंत्री एवं व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नौकरी मत मांगो,उधोग लगाकर नौकरियां देने का काम करो श्री गुप्ता ने आज शाम नगर के नेहरू रोड पर स्थित सिद्धिविनायक ज्वेलर्स के मालिक अनुपम रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर मीडिया से वार्ता की श्री गुप्ता ने आने के उद्देश्य को उजागर करते हुए बताया कि संगठन को दुरुस्त करके जाऊंगा गलती करने पर वाले पदाधिकारी को डाटूंगा संगठन विरोधी काम करने वालो को निकालूंगा और अच्छा काम करने करने वालों की तरक्की करुंगा किसी भी व्यापारी को संगठन की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा उधोग व्यापार मण्डल ढाई करोड़ व्यापारियों का बड़ा संगठन है।सबालो के जबाब में बताया कि यदि कोई व्यापारी कारोबार नहीं करता है।ऐसे लोगों की छानबीन की जाएगी अनैतिक व्यापार व्यापार करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा यदि कोई अच्छे आचरण व चरित्र वाला व्यक्ति संगठन से जुड सकता है।

श्री गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को एक नंबर का काम करके सरकार को अधिक से अधिक टैक्स देकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए उन्होंने बताया कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भ्रांतियां हैं।उन्होंने जिला अध्यक्ष को विवाद निपटाने का निर्देश देते हुए कहा कि एफआईआर जांच के बाद समाप्त हो जाएगी जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित नहीं किया गया।उन्होंने बताया कि मैंने एसपी व एडिशनल एसपी से बात की है मुकदमे की गलत धाराएं हट जायेगी अधिकारीयों से वार्ता के बाद किसी भी व्यापारी के यहां न तो दबिश दी गई है और न ही थाने बुलाया गया।प्रदेश महामंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि छोटे व्यापारीयों के हित में आनलाइन 2000 से कम की खरीदारी नहीं होनी चाहिए आनलाइन खरीदारी के लिए एक्ट बनना चाहिए वह इस संबंध में वाणिज्यि मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराएंगे छोटे व्यापारीयों को मुद्रा लोन से काफी सहयोग मिलेगा उन्होंने बताया कि यदि छोटे व्यापार बंद हो जायेंगे तो बाजार श्मशान की तरह नजर आयेंगे उन्होंने स्थानीय बाजार, स्थानीय उत्पादन पर जोर देते हुए कहा की संडे एवं साप्ताहिक बाजार लगे या ना लगे को लेकर व्यापारियों में मतभेद हैं इसकी नीति बनाई जाएगी उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के प्रयास से जीएसटी में व्यापार मंडल के प्रयास से 24 संशोधन कराए गए हैं।अभी भी कुछ कमी है जिंसको बोर्ड में रखेंगे प्रदेश महामंत्री ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि व्यापारियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाये और बच्चों को बताएं कि वह नौकरी न मांगे बल्कि अपनी इंडस्ट्री लगाकर दूसरों को रोजगार दे व्यापारियों के महामंत्री का फूल मालाओ को पहनाकर जोरदार स्वागत किया बैठक में जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया,राजू गौतम,महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला,सीता भदौरिया,नगर महामंत्री राकेश सक्सेना,नगर व्यापार मंडल के संरक्षक आनन्द प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता (पत्रकार)युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।बैठक का संचालन अनुपम रस्तोगी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User