Kasganj news विधायक हरिओम वर्मा ने निर्धनों को बाँटे कंबल, चेहरों पर छायी मुस्कान

Jan 14, 2026 - 20:17
0 0
Kasganj news विधायक हरिओम वर्मा ने निर्धनों को बाँटे कंबल, चेहरों पर छायी मुस्कान

block-350 block-350

विधायक हरिओम वर्मा ने निर्धनों को किये कंबल वितरण। कंबल पाकर जरूरतंदों के चेहरे पर आई मुस्कान

 कासगंज(अमांपुर)क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने मकर संक्रांति पर्व एवं स्वर्गीय ठेकेदार रामचंद्र वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। गलन भरी ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। जनवरी में पड़ रही ठिठुरन भरी सर्दी व कपा देने वाली शीतलहरी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कंबलों को पाकर असहाय और निर्धनों के चेहरे खिले नजर आए। विधायक हरिओम वर्मा ने समाजसेवी और सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड के मौसम के चलते वह जरूरत मंद लोगों की मदद करें। अधिक से अधिक लोगों में कंबल, गर्म कपड़े आदि का वितरण करें। असहायों की मदद करना पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User