पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

Jan 06, 2026 - 10:57
0 0
पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

block-350 block-350

“पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई”

एटा ।* उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य श्रीमती रेनू गौड का माह जनवरी के दिनांक 07 जनवरी 2026 दिन बुधवार को जनपद एटा में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा० सदस्य दिनांक 07 जनवरी 2026 को प्रातः 11बजे से पुलिस लाइन सभागार में जनसुनवाई करेंगी, ततपश्चात अपरान्ह 01.30 बजे वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण करेंगी तथा अपरान्ह 02 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम मा० सदस्य के निदेर्शानुसार होंगे जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील की है कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी शिकायत, समस्या के समाधान हेतु 07 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन स्थिति सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य श्रीमती रेनू गौड के समक्ष अपनी शिकायत रखने का कष्ट करें। जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User