मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा को मिला सिलेक्शन ग्रेड

Jan 02, 2026 - 21:41
0 14
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा को मिला सिलेक्शन ग्रेड

block-350 block-350

मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा को मिला सिलेक्शन ग्रेड

मैनपुरी (अजय किशोर)। उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के अवसर पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल और पदोन्नति करते हुए 50 भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। इस सूची में मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा का नाम भी प्रमुखता से शामिल है, जिन्हें अब सिलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों की पदोन्नति पर राज्यपाल की मुहर लगने के बाद आदेश जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अलग-अलग बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें उनकी सेवा अवधि और कार्यकुशलता के आधार पर अगले ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है।

एसपी गणेश प्रसाद साहा को सिलेक्शन ग्रेड मिलने की खबर के बाद मैनपुरी पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। साहा अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अपराध नियंत्रण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। इस पदोन्नति के बाद अब वह और अधिक जिम्मेदारियों के साथ जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User